राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने पंडोह बाढ़ प्रभावितों को हर संभव मदद का दिया आश्वासन 

हिमाचल में आए जल प्रलय ने सबसे ज्यादा नुकसान कुल्लू और मंडी में किया है। ब्यास से मिले जख्मों से लोग सिहर उठे हैं। इस वक्त समस्त हिमाचल बाढ़ पीडि़तों के साथ

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला ने पंडोह बाढ़ प्रभावितों को हर संभव मदद का दिया आश्वासन 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     15-07-2023

हिमाचल में आए जल प्रलय ने सबसे ज्यादा नुकसान कुल्लू और मंडी में किया है। ब्यास से मिले जख्मों से लोग सिहर उठे हैं। इस वक्त समस्त हिमाचल बाढ़ पीडि़तों के साथ है। इसी कड़ी में शनिवार को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल मंडी जिला पहुंचे, जहां उन्होंने पंडोह का दौरा किया।

यहां भारी बारिश और बाढ़ से काफी नुकसान हुआ है। बड़ी बात यह है यहां करीब 100 साल पुराना पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया है। राज्यपाल ने लोअर पंडोह में प्रभावित लोगों के घर जाकर बातचीत की। उन्हें सांत्वना दी और हर संभव मदद का भरोसा दिया।