रोहतांग दर्रा सहित मनाली की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को येलो अलर्ट के बीच रोहतांग दर्रा सहित मनाली की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ है। कुल्लू व लाहौल-स्पीति जिले में सुबह से ही मौसम खराब.....

रोहतांग दर्रा सहित मनाली की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात

यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू   23-10-2021

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को येलो अलर्ट के बीच रोहतांग दर्रा सहित मनाली की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ है। कुल्लू व लाहौल-स्पीति जिले में सुबह से ही मौसम खराब बना हुआ है।

बादल छाए रहने से तापमान काफी लुढ़क गया है। रविवार तक बारिश व बर्फबारी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में लाहौल-स्पीति प्रशासन ने जिले में पर्यटकों की आवाजाही को प्रतिबंधित कर दिया है।

इस संबंध में जिला प्रशासन की ओर से बकायदा एक आदेश भी जारी किया गया है। इसके साथ ही स्थानीय लोगों से भी अपील की गई है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें।

18 और 19 अक्तूबर को हुई बर्फबारी के बाद कई पर्यटक लाहौल में फंस गए थे। एसपी मानव वर्मा ने कहा कि आपात्त स्थिति और सड़क की स्थिति के बारे में जानकारी के लिए आपदा नियंत्रण कक्ष में पता किया जा सकता है।