विश्व पृथ्वी दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता ने अनुराग ठाकुर एवं प्रियांशु ने झटका पहला स्थान

उपमंडल शिलाई शिक्षा खंड बकरास के अंतर्गत आने वाले शहीद कल्याण सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हलाँ में विश्व पृथ्वी दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया

विश्व पृथ्वी दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता ने अनुराग ठाकुर एवं प्रियांशु ने झटका पहला स्थान
 
यंगवार्ता न्यूज़ - शिलाई  22-04-2022
 
उपमंडल शिलाई शिक्षा खंड बकरास के अंतर्गत आने वाले शहीद कल्याण सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हलाँ में विश्व पृथ्वी दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। शहीद कल्याण सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हलाँ के कार्यवाहक प्रधानाचार्य राम भज शर्मा ने बताया कि ऐसी प्रतियोगिताओं का आयोजन करने से पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाई जा सके और वैश्विक जलवायु संकट को स्वीकार कर सके।
 
हर गुजरते साल के साथ, जलवायु खराब होती जा रही है और हम सबका कर्तव्य है कि हम अपनी प्रकृति को बचाने और सुरक्षित करने में मदद करें। इस अवसर पर विद्यालय में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गतिविधियों को दो भागों में विभाजित किया गया। कनिष्ठ वर्ग में कक्षा छठी से कक्षा आठवीं तक के 15 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें कक्षा आठवीं के अनुराग ठाकुर एवं कक्षा छठी के प्रियांशु ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि दूसरे स्थान पर कक्षा छठी के अमित कुमार रहे।
 
वरिष्ठ वर्ग में 10 विद्यार्थियों ने भाग लिया इनमें दसवीं कक्षा के रोहित कुमार प्रथम एवं नौवीं कक्षा के नितिन शर्मा द्वितीय स्थान पर रहे। क्विज प्रतियोगिता के समन्वयक अनिल शर्मा ने भी विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों को जानकारी दी। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता आत्माराम ठाकुर, गोपाल ठाकुर, कपिल सरस्वती, प्रतिभा शर्मा, केवल राम अनिल शर्मा तथा सपना शर्मा मौजूद रहे।