शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर सुरक्षा कर्मी सहित कोरोना पॉजिटिव

शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर सुरक्षा कर्मी सहित कोरोना पॉजिटिव
यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू   29-10-2020
 
हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। गुरुवार सुबह मनाली में करवाए गए टेस्ट की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई। वहीं मंत्री के सुरक्षाकर्मी की कोरोना रिपोर्ट भी पाॅजिटिव आई है।
 
जानकारी के अनुसार मंत्री ने शिमला से कुल्लू लौटकर  देवी- देवताओं से मिलने जाने से पहले एहतियातन कोरोना टेस्ट करवाया था जिसकी रिपोर्ट पाॅजिटिव आई। रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद मंत्री स्टाफ सहित होम आइसोलेट हो गए हैं।
 
उन्होंने ट्वीट कर खुद इसकी जानकारी दी। कहा कि उनका स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक है और चिकित्सकों की सलाह के अनुसार वह अपने घर में आईसोलेट हुए हैं।