शिमला के रोहड़ू में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुराचार, आरोपियों में एक रिश्‍ते का चाचा शामिल 

शिमला के रोहड़ू में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुराचार, आरोपियों में एक रिश्‍ते का चाचा शामिल 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   25-03-2020

पुलिस थाना जुब्बल के तहत एक गांव में रहने वाली नेपाली मूल की नाबालिग लड़की से पड़ोसियों ने सामूहिक दुराचार किया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर धारा 376 डी, 506 व पोक्सो एक्ट की 4, 6 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

आरोपी पीड़िता के दूर के रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। पीड़ित युवती की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी तीन बेटियां रात को एक कमरे में अंदर से ताला लगाकर सोती थीं। सुबह उसने कमरे में ताला बदला हुआ पाया। 

पूछने पर छोटी बेटी ने बताया कि रात को रिश्ते में चाचा डफतार आया था। उसने बड़ी बहन को बाहर बुलाया था। पीडि़ता ने बताया कि डफतार उसे घर की निचली मंजिल में ले गया। यहां आईका बहादुर व रूप लाल पहले से मौजूद थे। तीनों ने उसके साथ दुराचार किया। वे तीन-चार दिन से उससे दुराचार कर रहे थे। मामले की पुष्टि डीएसपी सुनील नेगी ने की है।