श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू रविवार को श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। वह इस यात्रा में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ पैदल चले

श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     29-01-2023

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू रविवार को श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। वह इस यात्रा में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ पैदल चले। सूत्रों के अनुसार इस दौरान राहुल और प्रियंका ने उनसे हिमाचल प्रदेश में सरकार के कामकाज के बारे में भी चर्चा की। 

यात्रा में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह भी शामिल हुए। प्रदेश के कई अन्य नेता भी इसमें शामिल हुए। मुख्यमंत्री शनिवार को श्रीनगर के लिए रवाना हुए थे। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह प्रदेश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू करने के बाद रविवार सुबह चंडीगढ़ से श्रीनगर के लिए रवाना हो गई हैं। वह राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा के पहले चरण के समापन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।

प्रतिभा सिंह 31 जनवरी को श्रीनगर से दिल्ली जाएंगी और संसद की बैठकों में उपस्थित रहेंगी। प्रदेश में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के लिए मिल्कफेड के पूर्व अध्यक्ष चेतराम ठाकुर को राज्य संयोजक बनाया गया है जबकि उनके साथ कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल और संदीप कुमार को सह संयोजक बनाया गया है।