चोरों के हौसले बुलंद : संगड़ाह के विजट व गुगा महाराज मंदिर में शातिरों ने चोरी को दिया अंजाम 

सिरमौर जिला में चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। वहीं चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब न तो उन्हें पुलिस का डर है और न ही भगवान का

चोरों के हौसले बुलंद : संगड़ाह के विजट व गुगा महाराज मंदिर में शातिरों ने चोरी को दिया अंजाम 

यंगवार्ता न्यूज़ - संगड़ाह     29-01-2023

सिरमौर जिला में चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। वहीं चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब न तो उन्हें पुलिस का डर है और न ही भगवान का। शायद यही वजह रही है कि अब भगवान का घर भी महफूज नहीं रह गया है। 

चोर बेझिझक मंदिरों में भी चोरी की वारदात को अंजाम देने लगे हैं। ताजा मामला संगड़ाह के ग्राम पंचायत घुंडूरी कांडो गांव का है, जहां पर  शातिरों ने एक ही रात में दो मंदिरों में हाथ साफ कर लिया है। 

जानकारी अनुसार बीती रात विजट महाराज व गुगा महाराज मंदिरों से चोरों ने मंदिर के गेट का ताला तोड़कर चांदी के छतर सोने की वस्तुए, सोने का टिकली पर हाथ साफ कर दिया। सुबह हर रोज की तरह जब पुजारी पूजा करने आए तो मंदिर के गेट का ताला टूटा देखकर उनके होश उड़ गए। पुजारी ने इसकी सूचना ग्रामीणों को दी।  मंदिर में चोरी की खबर जंगल में लगी आग की तरह फैल गई। 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई। मंदिर लगभग कई वर्ष पुराने बताये जा रहे है, इन मंदिरों से स्थानीय लोगों का आस्था व विश्वास जुड़ा हुआ है। 

पंचायत प्रधान सुरेंद्र सिंह मंदिर कमिटी के मुखिया व पूर्व प्रधान जगत सिंह, पुजारी तपेंद शर्मा, भंडारी नारायण सिंह आदि ने बताया कि अज्ञात चोरों ने सोने चांदी के जेबरात की चोरी कर करीब चार से पांच लाख का नुकसान पहुंचाया है।

एएसआई कंवर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम नौहराधार व संगडाह टीम मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है। डीएसपी संगडाह मुकेश कुमार ने बताया कि चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।