श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए कांडो गांव के पुजाइक परिवार ने दी सहयोग राशि

श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए कांडो गांव के पुजाइक परिवार ने दी सहयोग राशि

यंगवार्ता न्यूज़ - श्री रेणुका जी   27-02-2021

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण को लेकर शहर से लेकर गांव तक भी संपर्क अभियान जारी है। उसमें लोग सहयोग राशि जारी करने के साथ-साथ भविष्य में भी सहयोग देते रहने का विश्वास जता रहे है। आरएसएस से एक्स सर्विसमेन यशपाल शर्मा, बहादुर सिंह अध्यापक व वीरेंद्र ने श्रीराम भक्तों को साथ लेकर कई इलाकों में जाकर संपर्क किया। 

इसके बाद संपर्क अभियान की टीम पुजाइक परिवार के पास पहुंची। उन्होंने परिवारिक सदस्यों के साथ मंदिर निर्माण के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए सहयोग राशि जारी की। उन्होंने संपर्क अभियान चला रही टीम की सराहना भी की। 

वहीं पुजाइक परिवार के सदस्य सोमप्रकाश, कुलदीप, प्रदीप, सुभाष, सुकना देवी, बबिता, अभिनव आदि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुआ बताया कि श्री राम मंदिर निर्माण में सहयोग देकर धर्म की पालना की जा रही है। श्रीराम भक्तों में मंदिर निर्माण को लेकर भारी उत्साह है। 

अयोध्या में बनने वाला भव्य मंदिर सिर्फ राम मंदिर नहीं बल्कि एक राष्ट्र मंदिर कहलाएगा। विहिप द्वारा चलाया जा रहा अभियान ना तो दान का है ना चंदे का ना उगाही या वसूली का। 

जोगेंद्र  प्रवक्ता इतिहास ने श्री राम जन्मभूमि हेतु 51 हजार की राशि भेंट की, उजागर सिंह रिटायर्ड पीईटी ने भगवान श्री राम जन्म भूमि हेतु 2100 रुपए राशि भेंट की भगवान इनके परिवार में भी सुख समृद्धि दे। 

इससे अधिकाधिक लोग भगवान श्री राम की जन्मभूमि पर बनने वाले मंदिर से तथा मंदिर भक्तों से सीधा जुड़ सकेंगे। इससे, वे गर्व से कह सकें कि यह मंदिर हमारा है। तभी तो ये सिर्फ राम मंदिर नहीं, अपितु एक राष्ट्र मंदिर कहलाएगा। 

देश की आधी जनसंख्या अर्थात लगभग 65 करोड देशवासियों तक पहुंचने के लिए विश्व हिंदू परिषद ने समाज के लाखों सेवा-भावी व समर्पित बंधु-भगिनियों तथा संत समाज का सहयोग व आशीर्वाद लेते हुए लगभग 10 लाख टोलियों का गठन किया है। प्रत्येक टोली में 4 से 5 कार्यकर्ता लगे हैं। इस प्रकार लगभग 40 लाख कार्यकर्ता इस समय सम्पूर्ण भारत में राम-काज में लगे हैं।