सेब बागवानों को लाखों का चूना लगाने वाला वांछित आरोपी पीओ सेल की गिरफ्त में 

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के सराज क्षेत्र के सेब बागवानों को लाखों का चूना लगाने के मामले में वांछित आरोपी को पीओ सेल ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी पर पुलिस थाना जंजैहली में दर्ज आईपीसी की धारा 420 के तहत एफआईआर दर्ज

सेब बागवानों को लाखों का चूना लगाने वाला वांछित आरोपी पीओ सेल की गिरफ्त में 

यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी     21-06-2022

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के सराज क्षेत्र के सेब बागवानों को लाखों का चूना लगाने के मामले में वांछित आरोपी को पीओ सेल ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी पर पुलिस थाना जंजैहली में दर्ज आईपीसी की धारा 420 के तहत एफआईआर दर्ज किया गया था। 

आरोपी के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस द्वारा चालान तैयार कर न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी थुनाग के न्यायालय के समक्ष पेश किया गया था। ट्रायल के दौरान आरोपी कोर्ट से लगातार गैर हाजिर रहा और इस पर न्यायालय द्वारा उसे फरवरी 2022 में उदघोषित अपराधी घोषित कर दिया गया। 

इसके उपरांत पुलिस टीम द्वारा आरोपी की धरपकड़ को लेकर विभिन्न जगहों पर दबिश दी गई। लेकिन आरोपी बार-बार पुलिस टीम को चकमा देकर भाग जाता था। इस पर पीओ सेल मंडी टीम एचएचसी मोहिंद्र सैनी, एचएचसी रवि कुमार, कांस्टेबल विवेक भंगालिया और दिनेश चौधरी ने आरोपी को पंजाब के ढकोली जीरकपुर में शगुन होटल के नजदीक गिरफ्तार किया है। 

पुष्टि करते हुए एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि पीओ सेल टीम मंडी ने एक उद्घोषित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान विशाल सिंह चौहान पुत्र शिव सिंह चौहान निवासी धार शरगल डाकघर देवरी तहसील कोटखाई जिला शिमला के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने आगामी कार्यवाही के लिए आरोपी को पुलिस थाना जंजैहली के हवाले कर दिया है।