सराहां सिविल अस्पताल की छत से पलस्तर की मोटी परत गिरने से बुजुर्ग महिला समेत दो मरीज घायल 

सराहां के सिविल अस्पताल में छत से पलस्तर की मोटी परत गिरने से बुजुग महिला समेत दो मरीजो को गम्भीर चोटें

सराहां सिविल अस्पताल की छत से पलस्तर की मोटी परत गिरने से बुजुर्ग महिला समेत दो मरीज घायल 

यंगवार्ता न्यूज़ - सराहां   03-10-2021

सराहां के सिविल अस्पताल में छत से पलस्तर की मोटी परत गिरने से बुजुग महिला समेत दो मरीजो को गम्भीर चोटें आई है,ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने कहा सभी की हालत ठीक है।

घटना शनिवार देर शाम की है। जब सराहां के सिविल अस्पताल में उस समय अफरातफरी मच गई। जब दाखिल पेशेंट के वार्ड की छत से पलस्तर की एक मोटी परत पेशेंट पर गिर गई। 

गनीमत यह रही कि दुर्घटना में कोई जानी नुकसान नही हुआ। सराहां के 50 बिस्तरों वाले इस अस्पताल में करोड़ों रुपये की लागत से बनी एक बहुत ही बड़ी बिल्डिंग है।

जहाँ पर डेडिकेटिड कोविड अस्पताल चलाया जा रहा है और अन्य बीमारियों का इलाज अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में चलाया जाता है। 

जहाँ पर बमुश्किल 30 ही बेड हैं। कई बार तो एक बेड पर 2 पेशेंट एडमिट होते हैं। इस अस्पताल का स्तर सुधारने को लेकर स्थानीय लोगो ने कई बार मांग की। हाल ही में प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सराहा अस्पताल को 100 बेडिड करने की घोषणा तो कर दी है।

यह घोषणा कब पूरी होगी। इसको लेकर संशय बरकरार है। लेकिन यहां पर पुरानी बिल्डिंग में इस तरह की घटना कहीं न कहीं अस्पताल प्रशासन के साथ साथ लोगों की चिंता भी जरूर बढ़ा देती है। यदि समय रहते कोई ठोस कदम नही उठाया गया तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है।