हिमाचल आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा , 12 जून को फ़ाइनल हुआ कांगड़ा टूर 

लोकसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा ने प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में फोकस करना शुरू कर दिया है। लोकसभा चुनावों में जीत सुनिश्चित करने के लिए वीरवार को चुनावों को लेकर कांगड़ा, नूरपुर, पालमपुर और देहरा जिले के जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होटल डी पोलो में देर

हिमाचल आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा , 12 जून को फ़ाइनल हुआ कांगड़ा टूर 
 
यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला  02-06-2023
 
लोकसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा ने प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में फोकस करना शुरू कर दिया है। लोकसभा चुनावों में जीत सुनिश्चित करने के लिए वीरवार को चुनावों को लेकर कांगड़ा, नूरपुर, पालमपुर और देहरा जिले के जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होटल डी पोलो में देर शाम हुई। 
 
 
जिसमें लोकसभा चुनावों सहित पार्टी के अभियानों को आगे चलाने के लिए घंटों मंथन किया गया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सहित जिले से जुड़े भाजपा के तमाम विधायक, पूर्व विधायक व पदाधिकारी इस बैठक में उपस्थित रहे। दिल्ली से आए भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल जैन भी इस बैठक में विशेष रूप से उपस्थित रहे। 
 
 
जानकारी के अनुसार सम्पर्क से समर्थन अभियान को लेकर कांगड़ा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का दौरा प्रस्तावित हुआ है तथा उसको लेकर भी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। जेपी नड्डा का यह प्रस्तावित कांगड़ा दौरा 12 जून को रहेगा। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष से पालमपुर और नूरपुर में जिले के भाजपा कार्यालयों का उद्घाटन भी नड्डा से करवाया जाएगा।