हिमाचल प्रदेश में गैर पंजीकृत होम स्टे पर होगी कार्रवाई , सरकार बनाएंगी कानून : आरएस बाली

 हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के कर्मचारियों को जल्द बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता (डीए) जारी होगा। प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में 3 प्रतिशत बढ़ा हुआ डीए देने की घोषणा की थी। इसी के तहत अब पर्यटन निगम के कर्मचारियों को 1 अप्रैल, 2023 से बढ़ा हुआ डीए

हिमाचल प्रदेश में गैर पंजीकृत होम स्टे पर होगी कार्रवाई , सरकार बनाएंगी कानून : आरएस बाली
 
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  11-06-2023

 हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के कर्मचारियों को जल्द बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता (डीए) जारी होगा। प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में 3 प्रतिशत बढ़ा हुआ डीए देने की घोषणा की थी। इसी के तहत अब पर्यटन निगम के कर्मचारियों को 1 अप्रैल, 2023 से बढ़ा हुआ डीए मिलेगा। इसके साथ ही 3 माह का एरियर भी जारी किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने हिमाचल प्रदेश पर्यटन निगम कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों के साथ बैठक के दौरान यह घोषणा की। 
 
 
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए 3 प्रतिशत बढ़ा हुआ डीए देने की घोषणा की थी, इसे जल्द एरियर सहित कर्मचारियों को जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके भुगतान पर प्रति माह निगम पर 12 लाख रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने और कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखकर और समस्याएं दूर करने के लिए हर संभव कदम उठा रही है।आरएस बाली के साथ पर्यटन निगम कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों की हुई बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न मांगों व समस्याओं को उठाया। इसमें मुख्य रूप से महासंघ ने लंबित डीए जारी करने, पूर्व के समय से शेष लंबित पड़े डीए आईआर, नया वेतनमान का देय एरियर की राशि जो सीपीएफ शेयर 12 प्रतिशत की दर से करीब राशि को ईपीएफओ में जमा करने की मांग उठाई। 
 
 
कर्मचारी संघ ने यह भी मांग की कि निगम में जो पूर्व में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को देय भत्ते जबकि निगम अतिरिक्त ब्याज सहित देना पड़ा है और निगम में कार्यरत कर्मचारियों के एरियर की राशि का भुगतान करने के लिए निगम को एकमुश्त करीब 50 करोड़ रुपए की राशि प्रदेश सरकार से जारी करने की मांग उठाई। इसके अलावा आउटसोर्स कर्मियों के लिए नीति बनाने की भी मांग की। निगम में वर्तमान करीब 500 आउटसोर्स कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं। बैठक में कई अन्य मांगों व समस्याओं को उठाया। 
 
 
हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में गैर पंजीकृत होम स्टे पर कार्रवाई के लिए कानून बनाया जाएगा। इसके लिए पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई की जाएगी। पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि होम स्टे योजना का मजबूत व सुरक्षित बनाने के लिए सिस्टम बनाया जाएगा और प्रदेश में चल रहे होम स्टे का ब्यौरा एकत्रित करने के लिए ड्राइव चलाई जाएगी। होम स्टे की ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था करने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा।