हिमाचल में जुमले साबित हो रही सरकार की घोषणाएं , विकास कार्य ठप : मुसाफिर

प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाये गये कार्यक्रम अपना बूथ सबसे मजबूत के अंतर्गत आज प्रदेश के पूर्व विधान सभा अध्यक्ष व  प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जी आर मुसाफिर ने रासु मांदर जॉन का दौरा किया

हिमाचल में जुमले साबित हो रही सरकार की घोषणाएं , विकास कार्य ठप : मुसाफिर

यंगवार्ता न्यूज़ - राजगढ़ 14-09-2021

प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाये गये कार्यक्रम अपना बूथ सबसे मजबूत के अंतर्गत आज प्रदेश के पूर्व विधान सभा अध्यक्ष व  प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जी आर मुसाफिर ने रासु मांदर जॉन का दौरा किया।

इस दौरान जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के विचार सुने वही उनकी समस्याओं से भी अवगत हुए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य ठप पडे है। सरकार हर मोर्चे पर विफल रही हैं विकास का पहिया थम चुका है, सिर्फ कागजों में लीपा पोती की जा रही हैं जबकि धरातल पर कोई भी कार्य नजर नहीं आ रहा है।

लोग महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है सरकार और उसके मंत्रियों ने उपचुनावों में जो वादे यहाँ आकर पच्छाद वासियों से किये थे वो सब जुमले साबित हुये है सरकार ने अपना कोई भी वायदा पूरा नहीं किया।

 उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि सरकार की नाकामियों को जन जन तक पहुँचाया जाये जिससे आम आदमी को भी पता चले कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। उ

न्होंने कहा कि सरकार की किसान विरोधी,नोंजवान विरोधी, बागबान विरोधी,व्यपारी विरोधी नीतियों से तंग आकर ओर मुसाफिर के नेतृत्व में अपनी आस्था प्रगट करते हुये डिबर ओर कुडु लवाणा पंचायतों के 100 से अधिक लोग भाजपा छोड़कर कांग्रेस में मिले हैं उनका हम पार्टी में स्वागत करते है और उन्हें उचित मानसम्मान के साथ उनकी समस्याओं का निराकरण करने का भी प्रयास किया जाएगा उन्होंने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता अब परेशान हो चुकी हैं ओर अब बदलाओ की लहर प्रदेश में चल रही हैं।

वर्ष 2022 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार भारी बहुमत से बनने जा रही है और भाजपा का सूपड़ा साफ होगा इस मोके पर ब्लॉक अध्यक्ष बेली राम शर्मा  जॉन अध्यक्ष जाती राम , सोमदत्त शर्मा , अनिल, महेश सहित कई वरिष्ठ,युवा,महिला कांग्रेसी भी उपस्थित रहे ।