हिमाचल में पेन डाउन स्ट्राइक पर रहे 2500 डॉक्टर , मरीजों को झेलनी पड़ी  परेशानी

सूबे में चिकित्सा अधिकारी संघ के आह्वान पर प्रदेश भर के डॉक्टर शुक्रवार सुबह साढ़े 9 बजे से 11 बजे तक डेढ घंटे की हड़ताल पर चले गए है। मांगे न माने जाने से खफा डॉक्टर हड़ताल पर है। डॉक्टर स्वास्थ्य निदेशक के खाली पड़े पद

हिमाचल में पेन डाउन स्ट्राइक पर रहे 2500 डॉक्टर , मरीजों को झेलनी पड़ी  परेशानी
 
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  07-10-2022
 
सूबे में चिकित्सा अधिकारी संघ के आह्वान पर प्रदेश भर के डॉक्टर शुक्रवार सुबह साढ़े 9 बजे से 11 बजे तक डेढ घंटे की हड़ताल पर चले गए है। मांगे न माने जाने से खफा डॉक्टर हड़ताल पर है। डॉक्टर स्वास्थ्य निदेशक के खाली पड़े पद को आईएएस अधिकारी के बजाए डॉक्टर कैडर से भरने, डॉक्टर्स के प्रसाशनिक पदों पर सेवा विस्तार न करने की मांगो सहित अनुबंध पर चयनित चिकित्सकों के ग्रेड पे को अदा करने की मांग कर रहे है। 
 
 
चिकित्सा अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष दीपक कैंथला ने बताया कि उक्त मांगो के अलावा भी नए वेतन आयोग में चिकित्सकों को 4-9-14 को टाइम स्केल बहाल करना, विशेषज्ञ स्नातकोतर चिकित्सकों भत्ते की राशि को बढ़ाना, मेडिकल कालेजों में सेवाएं दे रहे फैकल्टी मैंबर्स को भी अकादमिक भता देना आदि मांगे भी शामिल है। डॉक्टरों का कहना है कि फरवरी महीने में जो चिकित्सकों ने अपनी मांगों को लेकर संघर्ष किया था। उसके बाद गठित की गई कमेटी का कोई भी ठोस परिणाम सामने नही आए है। 
 
 
परिणामस्वरूप डॉक्टरों को हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा है। उधर दीन दयाल अस्पताल में पहुंचे मरीजों ने कहा की वह सुबह से आए हैं लेकिन डॉक्टर न होने से परेशानी झेलनी पड़ रही है।अल्ट्रासाउंड व अन्य टेस्ट के लिए सुबह से भूखे पेट बैठें है डॉक्टर् कब आयेंगे उन्हे पता नही है। नए वेतन आयोग में डॉक्टरों को 4-9-14 का टाइम स्केल रोक दिया गया है इसे जल्द बहाल किया जाए। 
 
 
विशेषज्ञ डॉक्टरों के स्नातकोत्तर भत्ते की दर राशि कई वर्षों से नहीं बढ़ाई गई है, इसे भी जल्द बढ़ाया जाए। मेडिकल कॉलेज में सेवाएं दे रहे फैकल्टी मेंबर्स को भी एकेडमिक अलाउंस अभी नहीं दिया गया है। इसकी देय राशि भी जल्द जारी की जाए। डॉक्टर इन्हीं मांगों को लेकर डेढ़ घंटे की पेन डाउन स्ट्राइक पर  है  डॉक्टरों ने  विरोध स्वरूप काले रिबन लगाकर काम कर रहे हैं