चट्टानें गिरने से चंबा-पठानकोट एनएच पर यातायात बंद, देश दुनिया से कटा भरमौर संपर्क

हिमाचल के चंबा स्थित जनजातीय उपमंडल भरमौर में पठानकोट-चंबा राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर बड़ी-बड़ी चट्‌टानें गिरने से यातायात बंद हो गया है। एनएच  बंद होने से भरमौर का जिला मुख्यालय के साथ ही देश से संपर्क कट गया

चट्टानें गिरने से चंबा-पठानकोट एनएच पर यातायात बंद, देश दुनिया से कटा भरमौर संपर्क

यंगवार्ता न्यूज़ - चम्बा      26-01-2023

हिमाचल के चंबा स्थित जनजातीय उपमंडल भरमौर में पठानकोट-चंबा राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर बड़ी-बड़ी चट्‌टानें गिरने से यातायात बंद हो गया है। एनएच  बंद होने से भरमौर का जिला मुख्यालय के साथ ही देश से संपर्क कट गया है। समूचे भरमौर उपमंडल को शेष विश्व के साथ जोड़ने के लिए यही इकलौता सड़क मार्ग है। 

इसके अवरुद्ध होने से क्षेत्र वासियों को भारी मानसिक परेशानी झेलने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। गुरुवार सुबह खड़ामुख के कुछ किलोमीटर की दूरी पर मौजूद सुरंग के पास यह चट्टानें गिरी हैं। जिस वजह से भरमौर-चंबा के बीच सीधी यातायात व्यवस्था अवरुद्ध हो गई है। 

इन चट्टानों के गिरने की वजह से सड़क का यह भाग जहां वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया है। वहीं, यहां से गुजरना खतरे से खाली नहीं है। लोगों जान हथेली पर लेकर सड़क के इस भाग से पैदल गुजर रहे हैं। 

एनएच मंडल चंबा के अधिशासी अभियंता संजीव महाजन का कहना है कि चट्टानें काफी बड़ी हैं। जिस वजह से इस सड़क भाग को खोलने में समय लग सकता है। लेकिन विभाग जल्द से जल्द फिर से इस सड़क को यातायात के लिए बहाल करने में जुट गया है।