भारी बारिश में आधी रात को गिरा मकान, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ 

ज्वाली उपमडल के सिरमणी गांव के प्यार सिंह के घर पर दुखो का पहाड़  टूटा  जव अनुसूचित जाति बस्ती सिरमणि में रात को भारी बारिश से  इस गरीब परिवार का मकान गिर गया तथा प्यार सिंह का मकान गिरने से परिवार पर दुखों का पहाड़

भारी बारिश में आधी रात को गिरा मकान, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ 

यंगवार्ता न्यूज़ - काँगड़ा   06-02-2022

ज्वाली उपमडल के सिरमणी गांव के प्यार सिंह के घर पर दुखो का पहाड़  टूटा  जव अनुसूचित जाति बस्ती सिरमणि में रात को भारी बारिश से  इस गरीब परिवार का मकान गिर गया तथा प्यार सिंह का मकान गिरने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 

बता दें कि प्यार सिंह गरीब परिवार से संबंध रखते हैं देर रात भारी बारिश से उनके मकान का आधे से ज्यादा हिस्सा गिर गया। इस मौके पर प्यार सिंह व उनके परिवार को दूसरे घर में ठहराया गया है। 

जब इस बात की सूचना  ज्वाली के विधायक अर्जुन सिंह को पता चली तो उन्होंने प्रशासन के साथ वहां का तुरंत दौरा किया व पीड़ित परिवार को सरकार की तरफ से सहायता राशि मुहैया करवाई ।