15 अगस्त को भाजपा नेताओं को  नहीं फहराने देंगे तिरंगा, किसानों ने दी चेतावनी 

15 अगस्त को भाजपा नेताओं को  नहीं फहराने देंगे तिरंगा, किसानों ने दी चेतावनी 
न्यूज़ एजेंसी - नई दिल्ली 26-07-2021
 
दिल्ली की सीमाओं पर 7 महीने से भी अधिक समय से किसानों का आंदोलन चल रहा है। केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए तीनों कृषि कानूनों से गुस्साए पंजाब और हरियाणा के किसानों ने भाजपा नेताओं के सामाजिक बहिष्कार का ऐलान कर रखा है।
 
प्रदर्शनकारी किसानों ने कहा है कि भाजपा के नेताओं और मंत्रियों को 15 अगस्त के दिन झंडा फहराने नहीं दिया जाएगा। पिछले 7 महीने से भी अधिक समय से देशभर से आए किसान केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए तीनों कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर धरना दे रहे हैं।
 
इस आंदोलन का सबसे ज्यादा प्रभाव पंजाब और हरियाणा में देखने को मिल रहा है। आए दिन भाजपा नेताओं को किसानों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। कृषि कानूनों से गुस्साए किसानों ने भाजपा नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा है कि हम उन्हें 15 अगस्त पर झंडा नहीं फहराने देंगे। किसानों ने कहा है कि भाजपा के नेता झंडा फहराने लायक नहीं हैं।

न्यूज़ एजेंसी टाइम्स नाउ की खबर के अनुसार प्रदर्शनकारी किसानों ने कहा है कि भाजपा के नेताओं और मंत्रियों को 15 अगस्त के दिन झंडा फहराने नहीं दिया जाएगा। साथ ही किसानों ने कहा है कि पूरे हरियाणा में बड़ा प्रदर्शन भी आयोजित किया जाएगा। किसानों ने  कहा कि भाजपा के नेता झंडा फहराने के लायक नहीं है। किसानों ने हरियाणा में ट्रैक्टर परेड निकालकर भाजपा नेताओं को काले झंडे दिखाने का ऐलान किया है।