2019 में महिला के साथ सामुहिक दुराचार मामले में पांवटा थाने में 6 घण्टे बैठा रहा भाई

उपमंडल पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 6 निवासी महिला ने चार लोगों पर उसके साथ सामुहिक दुराचार करने की शिकायत पांवटा पुलिस थाने में दी

2019 में महिला के साथ सामुहिक दुराचार मामले में पांवटा थाने में 6 घण्टे बैठा रहा भाई

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब    01-10-2021

उपमंडल पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 6 निवासी महिला ने चार लोगों पर उसके साथ सामुहिक दुराचार करने की शिकायत पांवटा पुलिस थाने में दी है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।

पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 6 की निवासी महिला ने पुलिस में दी शिकायत में कहा है कि कुछ वर्ष पहले उसका विवाह पंजाब रोपड़ के रूपनगर निवासी सनी सिंह के साथ हुआ था।  विवाह के बाद वह पांवटा में आकर रहने लगे। मगर आए दिन घरेलू झगड़े होते रहते थे। जिसको लेकर उनका घरेलू हिंसा का मामला अदालत में चल रहा है।

17/10/2019 को करवा चौथ के अवसर पर उसका पति सनी सिंह, पवन व अजय एवं एक अन्य व्यक्ति पांवटा आए। शाम को चाय के साथ उसे और बच्चों को नशीला पदार्थ पिला दिया। उसके पति, देवर और दो अन्य लोगों ने उसके साथ रात को सामुहिक दुराचार किया। सुबह वह लोग वापस चले गए।

लेकिन कुछ महीनों बाद इन लोगों ने सामूहिक दुराचार के समय वीडियो बनाई थी। वह वीडियो महिला को भेजी।  घरेलू हिंसा के मामले को लेकर समझौता नहीं किया तो वीडियो को नेट पर वायरल कर दिया जाएगा। उन्होंने वीडियो को वायरल कर दिया।

पीड़िता का कहना है कि उसने लिखित शिकायत पुलिस थाना पांवटा साहिब में की लेकिन शाम तक भी मामला दर्ज नहीं किया गया। वही थाना प्रभारी अशोक चौहान का कहना है कि शिकायत मिली हैं। पुलिस मामले की पहले जांच पड़ताल करेगी उसके बाद मामला दर्ज किया जाएगा।