22 दिसंबर को शुरू होगा हिमाचल की 14वीं विधानसभा का पहला सत्र 

हिमाचल प्रदेश की14वीं विधानसभा का पहला सत्र अगले सप्ताह आयोजित होने वाला है। एक आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, नवनिर्वाचित विधायकों का सत्र 22 दिसंबर को सुबह 11 बजे होगा

22 दिसंबर को शुरू होगा हिमाचल की 14वीं विधानसभा का पहला सत्र 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     17-12-2022

हिमाचल प्रदेश की14वीं विधानसभा का पहला सत्र अगले सप्ताह आयोजित होने वाला है। एक आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, नवनिर्वाचित विधायकों का सत्र 22 दिसंबर को सुबह 11 बजे होगा। 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के हिमाचल प्रदेश में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद, उनके नेतृत्व में कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद यह पहली बैठक होगी। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बाद पार्टी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाएगी। 

दो माह का यह अभियान तीन चरण में चलेगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सभी प्रदेश अध्यक्षों, प्रदेश प्रभारी व सह प्रभारियों के साथ 23 दिसंबर को दिल्ली में बैठक रखी है। प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल व सह प्रभारी संजय दत्त इस बैठक में भाग लेंगे। 

हिमाचल में यह अभियान कैसे चलेगा, इस पर चर्चा की जाएगी। पहले चरण में गांव और मतदान केंद्र स्तर पर पदयात्रा होगी। इसमें घर-घर संपर्क करने के साथ भारत जोड़ो यात्रा के वीडियो दिखाए जाएंगे। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में महिला मार्च भी निकाला जाएगा।