492 करोड़ से बुझेगी शिमला शहर की प्यास , केंद्र सरकार ने परियोजना को दी मंजूरी : सुरेश भारद्वाज

केंद्र सरकार ने शिमला शहर में जलापूर्ति परियोजना के लिए 492 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दे दी है

492 करोड़ से बुझेगी शिमला शहर की प्यास , केंद्र सरकार ने परियोजना को दी मंजूरी : सुरेश भारद्वाज

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  23-07-2022
 
केंद्र सरकार ने शिमला शहर में जलापूर्ति परियोजना के लिए 492 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दे दी है।
 
इस बारे में जानकारी देते हुए शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि भारत सरकार के केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के केंद्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य और पर्यावरण इंजीनियरिंग संगठन के तकनीकी विंग ने शिमला नगर निगम क्षेत्र के अन्तर्गत जलापूर्ति सेवाओं में सुधार के लिए स्वीकृति प्रदान की है। 
 
 
उन्होंने कहा कि शिमला जलापूर्ति एवं सीवरेज सेवा वितरण कार्यक्रम के अन्तर्गत ग्रेटर शिमला में जलापूर्ति योजनाओं के सुधार के लिए 1825 करोड़ रुपये वित्तीय परिव्यय की परियोजना को विश्व बैंक द्वारा वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। 
 
 
1825 करोड़ रुपये की इस परियोजना में विश्व बैंक द्वारा 1168 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी और शेष 657 करोड़ रुपये हिमाचल सरकार द्वारा वहन किए जाएंगे।