अपने विधायकों को बेटी बचाओ ,बेटी पढ़ाओ के साथ- साथ बेटी की सुरक्षा का पाठ पढ़ाये भाजपा : किरण धांटा

अपने विधायकों को बेटी बचाओ ,बेटी पढ़ाओ के साथ- साथ बेटी की सुरक्षा का पाठ पढ़ाये भाजपा : किरण धांटा

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   26-06-2021

कांग्रेस प्रवक्ता किरण धांटा का कहना है कि आज की महिला एक जागरूक महिला है ,उसे अपने मान सम्मान ,व्यक्तिगत गरिमा तथा समाज के प्रति अपने  उतरदायत्व की पहचान है। 

वह अपना अच्छा और बुरा अच्छे से जानती है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारी ओशीन शर्मा की हिम्मत की तारीफ़ करते हुये कहा की उन्होंने समाज के सामने महिला के सशक्तिकरण की बड़ी मिसाल पेश की है। 

जिस तरह से उन्होंने समाज के सामने दोगले चेहरे वाले विधायक पति की करतूत को सामने लाया है वास्तविक तौर पर समाज के प्रति एक प्रशासनिक अधिकारी होने का फ़र्ज़ निभाया है। 

दूसरी और कांग्रेस प्रवक्ता ने भाजपा के इस  विधायक की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा की जो व्यक्ति अपने घर में अपने बीबी को मारता पीटता हो ,मानसिक व शारीरिक तोर पर प्रताड़ित करता हो उस की व्यक्तिगत गरिमा को ठेस पहुंचाता हो,समाज की दूसरी महिलायें उस से कैसे इंसाफ़ की उम्मीद कर सकती है। 

कांग्रेस प्रवक्ता ने भाजपा को भी अड़े हाथों में लिया और कहा की आज उन के बेटी बचाओ ,बेटी पढ़ाओ के अभियान का निरादर तो उन के ही विधायक सबसे ज्यादा कर रहे है। 

ऐसी सरकार जो अपने विधायकों को ही इस अभियान का अनुसरण नहीं करा पा रही हो वो दूसरों को  इस अभियान की महिमा से क्या जोड़ पायेगी। भाजपा को तुरंत इस विधायक को निलंबित करना चाहिये। 

पुलिस को निष्पक्ष रूप से इस मामले की जाँच करनी चाहिए। मैं महिला होने के नाते व कांग्रेस की प्रवक्ता होने के नाते ओशीन शर्माके इंसाफ़ के लिये उन के साथ कदम से कदम मिला कर खड़ी  हूँ।