अलर्ट : धीरे धीरे बढ़ रहा यमुना नदी का जलस्तर, पर्यटक सेल्फी लेने में व्यस्त

अलर्ट : धीरे धीरे बढ़ रहा यमुना नदी का जलस्तर, पर्यटक सेल्फी लेने में व्यस्त

युमना नदी का पानी हुआ काला,नदी में आ रहे पर्यटक

यंगवार्ता न्यूज़ -पांवटा साहिब    01-03-2021

पांवटा साहिब में कल कल बहती यमुना नदी का जलस्तर अब धीरे धीरे बढ़ने लगा है। जहां आसान बैराज से बदबूदार व मटमैला पानी छोड़ा गया हैं। वहीं दूसरी ओर पर्यटकों का तांता अभी भी नदी में लगा है।

हैरत की बात यह है कि चेतवानी बोर्ड लगने के बावजूद भी लोग यमुना नदी में सेल्फी ले रहे हैं। साथ ही बच्चों को भी नदी किनारे बैठा के रख रहे।

जिन लोगों को बदबूदार पानी नजर आ रहा है। वह वहाँ से नो दो ग्यारह हो रहे हैं हालांकि प्रातः से कई श्रद्धालु पवित्र स्नान न कर सके और उन्हें वापस लौटना पड़ा।

हालांकि ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब होने की वजह से यहां अनेकों श्रद्धालु का तांता लगा रहा है जो नदी किनारे भी खूब मस्तियाँ लेकर ठंडी ठंडी हवा के रुख का आनन्द भी लेते हैं। नदी का मैला होना अब उनको भा नही रहा है। उनको वापस निराश होकर लौटना पड़ रहा है।

बताते चले कि उत्तराखंड आसान बैराज से अधिशासी अभियंता दीपक आर्य ने प्रेस नोट जारी करते हुए पहले ही हिमाचल में अलर्ट रहने की सूचना दी थी की आसन बैराज उत्तराखंड ने पहले ही सूचना दी थी। 

डाकपत्थर बैराज से शक्तिनगर से छोड़ा गया पानी ढकरानी एवं ढालीपुर जल विद्युत गृह से होते हुए आसन नदी के साथ मिलकर आसन बैराज में एकत्रित होता है। जिससे यमुना नदी का भी जलस्तर बड़ सकता है।

हालांकि मुरम्मत कार्य चलने के कारण आसान बैराज के अधिशासी अभियंता का कहना है कि जलाशय से पानी यमुना नदी में तीन लंबे इलेक्ट्रिकल सायरन बजाने के उपरांत छोड़ा जा रहा है। जिसके लिए प्रेस नोट जारी करते हुए पांवटा प्रशासन को भी अलर्ट किया जा चुका है।