ईद उल अजहा पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जामा मस्जिद नाहन में अदा की नमाज

ईद उल अजहा है मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा यह त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में आज मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद उल अजहा की नमाज अदा की

ईद उल अजहा पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जामा मस्जिद नाहन में अदा की नमाज

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन    10-07-2022

ईद उल अजहा है मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा यह त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में आज मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद उल अजहा की नमाज अदा की।

ऐतिहासिक जामा मस्जिद नाहन में ईद उल अजहा के मौके पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अदा करने पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए जामा मस्जिद नाहन के मौलाना अब्दुल रऊफ ने बताया कि मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा यह दिन खुशी के रूप में मनाया जाता है।

उन्होंने कहा कि ईद उल अजहा पर समुदाय के लोगों ने नमाज अदा कर देश में अमन शांति और भाईचारा कायम रहने की दुआएँ माँगी है।