एनएसयूआई ने प्रदेश भर में बांटे 1 लाख होम मेड मास्क 

एनएसयूआई ने प्रदेश भर में बांटे 1 लाख होम मेड मास्क 
एनएसयूआई ने प्रदेश भर में बांटे 1 लाख होम मेड मास्क 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   01-05-2020

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन हिमाचल प्रदेश द्वारा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि एनस्यूआई कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में अपने प्रदेश व्यापी मिशन 1 लाख मास्क वितरण अभियान के सफलतापूर्ण समापन बारे जानकारी प्रदान की। 

एनस्यूआई राज्य अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन के दिशानिर्देश पर कोरोना लॉकडाउन की संकटपूर्ण घड़ी में मानव सेवा एवं राष्ट्रसेवा में अपना योगदान देते हुए प्रदेशभर में एनस्यूआई के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एक लाख होम मेड मास्क बनाकर बांटे। 

छतर ठाकुर ने जानकारी दी कि एनस्यूआई द्वारा यह दस दिवसीय मुहीम 21 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलाई गई थी।

इस अभियान के अंतर्गत एनस्यूआई द्वारा प्रदेश भर में न सिर्फ आम लोगों को बल्कि कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में अहम भूमिका निभा रहे पुलिस कर्मियों, हेल्थ वर्करों, लोक निर्माण विभाग कर्मचारियों, मज़दूरों व सफाई कर्मचारियों जैसे कोरोना योद्धाओं को भी हैंड मेड मास्क वितरित किये गए। 

प्रदेशाध्यक्ष छतर ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में जिला व महाविद्यालय स्तर की इकाइयों को मिलकर 8 से 12 हज़ार मास्क वितरण करने का लक्ष्य तय किया गया था।

छतर ठाकुर ने कम समय में भी निर्धारित 1 लाख मास्क वितरण का विशाल लक्ष्य पूरा करने के लिए संगठन के सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों कोे धन्यवाद व शुभकामनाएं प्रदान की। 

छतर ठाकुर ने एनस्यूआई की छात्राओं का विशेष रूप से धन्यवाद व आभार व्यक्त किया जिन्होंने अपने घरों पर खुद होम मेड मास्क सिल कर मिशन एक लाख मास्क को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि छात्राओं के इस सहयोग के बिना यह मिशन पूरा करना असंभव था। 

एनस्यूआई के राज्य संगठन महासचिव मनोज चौहान ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण पैदा हुई इस अव्यवस्था में  भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के कई पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता निरंतर प्रदेश के अलग अलग स्थानों में जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री व अन्य सहायता प्रदान कर रहे हैं।

इससे पूर्व एनस्यूआई  द्वारा कोरोना लॉकडाउन में मदद के लिए जिलावार हेल्पलाइन नम्बरों की सूची भी जारी की गई है। 

एनस्यूआई के छात्रों द्वारा बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती के अवसर पर भी प्रदेश में कई जगह सफाई कर्मचारियों को समान्नित कर उन्हें भी मास्क व सैनीटाइज़र वितरित किये गए। 

महासचिव मनोज चौहान ने कहा की एनएसयूआई के छात्र-छात्राओं ने मिशन 1 लाख मास्क के अंतर्गत प्रदेश भर के लोगों को न केवल मास्क ही वितरित किये बल्कि लोगों को कोरोना संक्रमण को रोकने में लॉकडाउन के नियमों का पालन करने व सोशल-डिस्टेनसिंग के महत्व बारे भी जागरूक किया। मानोज चौहान ने कहा कि आगे भी कोरोना के खिलाफ जंग में एनस्यूआई के छात्र इसी तरह अपनी भूमिका निभाती रहेगी।