एसओएस के तहत 24 सितंबर से होंगी 10वीं व 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं

एसओएस के तहत 24 सितंबर से होंगी 10वीं व 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं

यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला   22-09-2020

राज्य मुक्त विद्यालय के दसवीं और जमा दो के विद्यार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 24 सितंबर से शुरू होंगी। यह तीन अक्तूबर तक चलेंगी।

स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि पहले से फेल और एसओएस में पुन: पंजीकृत हुए अभ्यर्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 24 सितंबर से ली जाएंगी। 

दसवीं की 24 सितंबर को साइंस, 25 को होम साइंस, कंप्यूटर साइंस और आर्ट-बी की प्रायोगिक परीक्षा होगी। इसके अलावा जमा-दो में 28 सितंबर को फिजिक्स, 29 को केमिस्ट्री, 30 को बायोलॉजी और होम साइंस। 

वहीं पहली अक्तूबर को कंप्यूटर साइंस, तीन को जियोग्राफी की प्रायोगिक परीक्षा होगी। 28 सितंबर से एक अक्तूबर तक फिजिकल एजुकेशन, 28 सितंबर से तीन अक्तूबर तक अकाउंटेंसी की परीक्षा होगी।