कांगड़ा में 8-9 को पैराग्लाइडिंग और ड्रोन फ्लाइंग पर रहेंगा प्रतिबंध : डॉ खुशहाल शर्मा

भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 9 नवंबर को शाहपुर के चंबी मैदान मैं प्रस्तावित रैली को लेकर तैयारियां जोरों शोरों से शुरू कर दी गई हैं। वही प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसी अभी अलर्ट

कांगड़ा में 8-9 को पैराग्लाइडिंग और ड्रोन फ्लाइंग पर रहेंगा प्रतिबंध : डॉ खुशहाल शर्मा

यंगवार्ता न्यूज़ - कांगड़ा      08-11-2022

भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 9 नवंबर को शाहपुर के चंबी मैदान मैं प्रस्तावित रैली को लेकर तैयारियां जोरों शोरों से शुरू कर दी गई हैं। वही प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसी अभी अलर्ट पर हैं। 

सुरक्षा के मद्देनजर जिला कांगड़ा में 9 नवंबर को जिले में पैराग्लाइडिंग, ड्रोन, हॉट एयर बैलून इत्यादि की उड़ान पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।  ये प्रतिबंध 8 नवम्बर शाम 5 बजे से 9 नवम्बर शाम 5 बजे तक लागू रहेगा। इसे लेकर आदेश जारी किए हैं। 

आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति या संस्था पर भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत दंडात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। एसपी कांगड़ा डॉक्टर खुशहाल शर्मा ने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिगत पीएम के 9 नवंबर के दौरे हेतू तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। 

वीवीआईपी मूवमेंट को लेकर एक ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है। इसके तहत बड़े वाहनों को वाया लंज होते हुए डायवर्ट किया जाएगा। पीएम के कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने से करीबन 15 मिनट पहले गगल और शाहपुर में वाहनों को रोक दिया जाएगा।