कोरोना के दौरान भाजपा जनसेवा ओर कांग्रेसी बिलों में दुबके रहे : बलदेव तोमर

कोरोना के दौरान भाजपा जनसेवा ओर कांग्रेसी बिलों में दुबके रहे : बलदेव तोमर

यंगवार्ता न्यूज़ - शिलाई   09-06-2020

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष हर्षवर्धन चौहान द्वारा प्रदेश सरकार व भाजपा पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद व तथ्यहीन हैं। हर्षवर्धन ने पत्रकार वार्ता में कहा है कि प्रदेश की जयराम ठाकुर की सरकार लोगो का विश्वास खो चुकी हैं जो कि सरासर गलत है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता बलदेब तोमर ने कहा कि हर्षवर्धन चौहान बौखलाहट में ऐसी बयान बाजी कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी से प्रदेश की जनता का मोह भंग हो गया है। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में लोकसभा में प्रदेश की चारों सीटों पर विजय हासिल कर देश मे सबसे ज्यादा मत प्रतिशत भाजपा ने हासिल किए हैं। यही नही जयराम ठाकुर के नेतृत्व में उपचुनाव में कांग्रेस जमानत तक नही बचा पाए थी।

बलदेब तोमर ने कहा कि जयराम ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश का राम रोशन हुआ हैं। उनको देश के सबसे काबिल मुख्यमंत्री में गिना जा रहा है। लॉक  डाउन के दौरान प्रदेश में कुशल कार्यप्रणाली के कारण जयराम ठाकुर को देश का बेस्ट परफोर्मिंग मुख्यमंत्री घोषित किया है। 

बलदेब तोमर ने कहा कि जिस प्रकार से कोरोना महामारी के दौरान प्रदेश सरकार व भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगो की मदद की है। वह किसी से भी छुपी नही है। जबकि पूरे प्रदेश में कांग्रेस के नेता कही भी नजर नही आए। कांग्रेस के नेता तो अपनी राजनीति रोटी सेकने में लगे हैं। 

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बलदेब तोमर ने कहा कि शिलाई के विधायक प्रदेश की बात तो छोड़े पर में मीडिया के माध्यम से उनसे पूछना चाहते है। इस दौरान अपने व आपकी पार्टी ने शिलाई में कितना राशन, मास्क व सेनेटाइजर व पीएम व सीएम फंड में कितना सहयोग दिया है। 

कांग्रेस पार्टी को इस समय प्रदेश सरकार का सहयोग करना चाहिए था। जबकि वह इस समय राजनीति कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी की मंशा को प्रदेश की जनता समझ गई है।