कोरोना टीकाकरण में हिमाचल बना देश का सिरमौर , दूसरी डोज में गोवा पीछे छोड़ निकला आगे 

कोरोना टीकाकरण में एक बार फिर हिमाचल प्रदेश ने बाजी मारी है।  प्रदेश जहां कोरोना की पहली डोज में देश भर में पहले स्थान पर था , वही अब दूसरी डोज में भी आगे निकल गया है।

कोरोना टीकाकरण में हिमाचल बना देश का सिरमौर , दूसरी डोज में गोवा पीछे छोड़ निकला आगे 
यंगवार्ता न्यूज़ -  शिमला   27-11-2021
 
कोरोना टीकाकरण में एक बार फिर हिमाचल प्रदेश ने बाजी मारी है।  प्रदेश जहां कोरोना की पहली डोज में देश भर में पहले स्थान पर था , वही अब दूसरी डोज में भी आगे निकल गया है।
 
अब हिमाचल ने गोवा राज्य को पीछे छोड़ कर कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज में भी नंबर वन पर आ गया है। हालांकि प्रदेश में अभी 90 फीसदी लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगी है। 10 फीसदी लोगों को टीका लगना बाकी है।
 
ऐसे में दोनों राज्यों में यह अभियान तेजी से चल रहा है। बताया जा रहा है कि गोवा सिर्फ हिमाचल से एक फीसदी पीछे हुआ है। इससे पहले यह राज्य करीब 10 दिनों से आगे चल रहा था।
 
इधर, प्रदेश सरकार ने संपूर्ण वैक्सीनेशन कार्यक्रम के चलते 5 दिसंबर को बिलासपुर में कार्यक्रम फाइनल कर दिया है। इसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहेंगे।
 
 प्रदेश में लोगों को घर-घर वैक्सीन लगाने के कार्यक्रम को केंद्र सरकार ने सराहा है। प्रदेश में 49 लाख लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लग चुकी है। केंद्र सरकार ने 4 दिसंबर तक 55.23 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का टारगेट दिया है।
 
स्वास्थ्य विभाग ने टारगेट पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के तीन हजार कर्मचारियों को फील्ड में उतारा है। इसके अलावा स्वास्थ्य केंद्र में वैक्सीन लगाने के लिए अतिरिक्त स्टाफ मुहैया कराया गया है।
 
शुक्रवार को आयोजित ग्राम सभाओं में 100 फीसदी वैक्सीनेशन का प्रस्ताव पारित किया गया। इन सभाओं में भी उपस्थित लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई।
 
 वैक्सीन अभियान सफल बनाने के लिए मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने गुरुवार रात 9 बजे तक उपायुक्तों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा की।
 
इसमें उपायुक्तों से वैक्सीन टारगेट का फीडबैक लिया गया। उन्हें 4 दिसंबर तक 100 फीसदी लोगों को वैक्सीनेट करने की बात कही गई।