कर्फ्यू के चलते डा. बिंदल ने सुनी सफाई कर्मचारियों की समस्याएं

कर्फ्यू के चलते डा. बिंदल ने सुनी सफाई कर्मचारियों की समस्याएं

बोले , सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का जल्द होगा समाधान

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन 02-April-2020

कर्फ्यू के चलते नगर पालिका में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को कई समस्याएं सामने आ रही है। इन समस्याओं के समाधान के लिए सभी कर्मचारियों ने नाहन के विधायक एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल को अवगत कराया।

कोरोना वायरस को बढ़ने से रोकने के लिए प्रदेश में कर्फ्यू लगाया गया है कर्फ्यू के कारण जहां आम लोगों को कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है।

वहीं नगर पालिका नाहन में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को भी कई समस्याओं से जूझना पड़ रहा है जिसके समाधान के लिए सफाई कर्मचारियों ने आज स्थानीय विधायक एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल से मुलाकात की।

सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के शीघ्र समाधान का डॉ. बिंदल ने आश्वासन दिया। मीडिया से बात करते हुए डॉ राजीव बिंदल ने बताया कि सफाई कर्मचारियों ने उनके सामने 4 मांगे के रखी है।

जिसमे बैंक द्वारा अगले 3 महीनों तक उनके वेतन में से ऋण की किश्त न काटी जाना, कर्मचारियों को सफाई करने के लिए विशेष ड्रेस मुहैया करवाना, कर्फ्यू के दौरान नगर पालिका प्रशासन द्वारा दिए गए आश्वासन के मुताबिक अतिरिक्त वेतन दिया जाना तथा सफाई कर्मचारियों का बीमा करवाया जाना शामिल है।

सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर डॉ राजीव बिंदल ने आला अधिकारियों से बात की और शीघ्र समाधान करने के दिशा निर्देश दिए।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने एक बार फिर लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि बाहर से आने वाले सभी लोग प्रशासन को अवगत कराएं और 14 दिनों के लिए क्वॉरेंटाइन में रहे ताकि इस महामारी को फैलने से रोका जा सके।