कोविड-19 नियमों के तहत मुहर्रम पर की गई सिर्फ रस्म अदायगी

कोविड-19 नियमों के तहत मुहर्रम पर की गई सिर्फ रस्म अदायगी

यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन 30-08-2020

कोविड-19 के चलते ही इस बार ऐतिहासिक शहर नाहन में ताजिए नही निकाले गए। सुप्रीम कोर्ट और प्रशासन के आदेशों का पालन करते हुए मुस्लिम समुदाय ने कोविड-19 नियमों के तहत मुहर्रम सिर्फ रस्म अदायगी कर मनाया गया।

दरअसल ऐतिहासिक शहर में मुहर्रम पर 4 ताजिए जाते थे और इस दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग पहुँचते थे। मगर इस बार कोविड-19 के चलते ताजिए नहीं निकाले गए । समुदाय के लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मस्जिदों के समीप बनाए गए ताजियों के समक्ष सलामती की दुआ मांगी।

ताजिया कमेटी नाहन के अध्यक्ष सयद मोहम्मद इस्लाम ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद और प्रशासन तरफ से जारी किए गए दिशा निर्देशों के अनुसार इस बार मुहर्रम पर ताजिए नही निकालने का निर्णय लिया गया था।

उन्होंने कहा कि समुदाय लोगो ने ताजियों के सामने सलामती की दुआ की और मन्नतें मांगी। इस दौरान लोगों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग का बखूबी पालन किया गया।