कृषि बिल के खिलाफ 12 को नौहराधार में जुटेगें कांग्रेसी 

कृषि बिल के खिलाफ 12 को नौहराधार में जुटेगें कांग्रेसी 
यंगवार्ता न्यूज़ - हरिपुरधार  09-10-2020

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी श्रीरेणुकाजी द्वारा 12अक्टूबर को नोहराधार में केंद्र सरकार द्वारा लागू किसान विरोधी कानून के खिलाफ़ किसान बचाओ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। श्रीरेणुकाजी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महासचिव मित्र सिंह तोमर ने बताया कि इस कार्यक्रम में स्थानीय विधायक व पूर्व सीपीएस विनय कुमार, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तपेन्द्र सिंह चौहान विशेष रूप से बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहेंगे।

इस दौरान रेणुका के वरिष्ट नेतागण पीसीसी सदस्य यशपाल चौहान, जिला महासचिव विजय सिंह पुंडीर, पूर्व जिला परिषद चेयरमैन राजेन्द्र ठाकुर, बीडीसी उपाध्यक्ष दलीप सिंह भी उपस्थित रहेंगे। किसान देश का स्वाभिमान हैं, किसान देश की रीढ़ हैं।

किसान के अधिकार के लिए, भाजपा सरकार द्वारा पारित किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ किसान आक्रोश यात्रा में जरूर भाग ले। यह यात्रा है किसानों के हौसले की, विश्वास की, कमज़ोर किसान वर्ग एवं देश के अन्नदाता के प्रति कर्तव्य एवं निष्ठा की। इसलिए किसान यात्रा में जरूर भाग लें।