किसान आंदोलन की करनाल में हुई ऐतिहासिक जीत : अनिंद्र नॉटी

किसान आंदोलन की करनाल में हुई ऐतिहासिक जीत : अनिंद्र नॉटी

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब   11-09-2021

सरकार द्वारा पारित तीन कृषि कानूनों के खिलाफ लगातार एकजुटता के साथ आंदोलनरत है। एक वर्ष से अधिक समय से चल रहे किसान आंदोलन की ताकत तथा किसानों की एकजुटता ने अब सरकारो पर असर करना शुरू कर दिया है। यह बात  भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष अनिंद्र सिंह नॉटी ने कही।

उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन की पहली ऐतिहासिक जीत करनाल में हो चुकी है। जहां हरियाणा सरकार ने अपनी गलती को मानते हुए किसानों की सभी मांगों को मान लिया है।
 
इसके अंतर्गत शहीद किसान काजल के परिवार को दो सरकारी नौकरी, 25 लाख मुआवजा, सभी घायलों का सरकारी खर्चे पर इलाज तथा विवादित एसडीएम के खिलाफ हाईकोर्ट के सिटिंग जज से इंक्वायरी शामिल है। 

इस दौरान उसको एक महीने के लिए कंपलसरी छुट्टी पर भी भेज दिया गया है। अनिंद्र नॉटी ने प्रेस नॉट जारी करते हुए कहा कि करनाल मोर्चे पर हिमाचल प्रदेश के किसानों ने भी अपनी जबरदस्त हाजिरी दर्ज करवाई थी।

भारतीय किसान यूनियन के हिमाचल अध्यक्ष अनिंद्र सिंह नॉटी के साथ पांवटा साहिब के ब्लॉक अध्यक्ष जसविंदर सिंह, सोशल मीडिया इंचार्ज इंद्रजीत सिंह अज्जू सहित कई किसान पहुंचे। 

हिमाचल का प्रतिनिधित्व करते हुए अनिंद्र सिंह नॉटी ने हिमाचल की तरफ से भी करनाल सहित सभी मोर्चों पर हिमाचल के किसानों द्वारा हर तरह का साथ देने की प्रतिबद्धता जताई गई थी।

हिमाचल की उपस्थिति से भी एक नई ऊर्जा का संचार किसान आंदोलन में हुआ तथा नॉटी ने वहां मंच से बताया कि किस तरह अडानी समूह सेब के बागवानों को कई वर्ष से लूट रहा है और अब यह मॉडल वह पूरे देश में लागू करके सभी तरह के किसानों को लूटना चाहता है। जिसके खिलाफ किसान पिछले एक वर्ष से लामबंद हुए हैं।

उनका कहना है कि अब यह आंदोलन निर्णायक मोड़ पर पहुंचता हुआ दिख रहा है। जब सरकारों ने भी आंदोलन की गंभीरता को समझते हुए किसानों के आगे घुटने टेकने शुरू कर दिए हैं।  

इस मौके पर अनिंदर सिंह नॉटी अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन हिमाचल प्रदेश एवं संयुक्त किसान मोर्चा हिमाचल प्रदेश सहित अन्य किसान उपस्थित रहे।