चूड़धार में श्रद्धालुओं का लगा तांता, हर हर महादेव के नारों से गूंजी चूड़धार वैली

जैसे मैदानों क्षेत्रो में प्रचंड गर्मी से लोग बेहाल हो गए है। वहीं ठंडी ठंडी चूडधार की वादियां पर्यटकों से गुलजार हो गई है। हर रोज नोहराधार के रास्ते होते हुए चूड़धार में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ

चूड़धार में श्रद्धालुओं का लगा तांता, हर हर महादेव के नारों से गूंजी चूड़धार वैली

नौणी विश्वविद्यालय के छात्रों ने यात्रा के दौरान विभिन्न जंगली पौधों की जुटाई जानकारी

यंगवार्ता न्यूज़ - चूड़धार   18-05-2022

जैसे मैदानों क्षेत्रो में प्रचंड गर्मी से लोग बेहाल हो गए है। वहीं ठंडी ठंडी चूडधार की वादियां पर्यटकों से गुलजार हो गई है। हर रोज नोहराधार के रास्ते होते हुए चूड़धार में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है घाटी हर हर महादेव के नारों से गूंजती सुनाई देती है। 

चूड़धार वैली, लगातार भारी संख्या में पहुंच रहे बाहरी राज्यों से पर्यटक, नौणी विश्वविद्यालय के छात्रों ने यात्रा के दौरान विभिन्न जंगली पौधों की जानकारी हासिल की। 

सिरमौर जिला के विश्व प्रसिद्ध चूड़धार शिरगुल महाराज के दर्शनों के लिए इन दिनों भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। गौर हो कि हर वर्ष बाबा भोलेनाथ के दर्शनों के लिए बाहरी राज्यों पंजाब, हरियाणा,दिल्ली तथा उत्तराखंड सहित पूरे भारतवर्ष से सेनानी यहां आते हैं।