चांद को धरती पर लाने की बात कर रही कर्ज़ में डूबी जय राम सरकार : राठौर

कांग्रेस पार्टी मुख्यमंत्री पद पर दावेदारों की लंबी फेहरिस्त को लेकर कांग्रेस भाजपा के निशाने पर है।

चांद को धरती पर लाने की बात कर रही कर्ज़ में डूबी जय राम सरकार : राठौर
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   15-12-2021
 
कांग्रेस पार्टी मुख्यमंत्री पद पर दावेदारों की लंबी फेहरिस्त को लेकर कांग्रेस भाजपा के निशाने पर है। सत्ता पक्ष के इस वार पर पलटवार करते हुए कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा की मुख्यमंत्री का दावा पार्टी का कोई भी नेता कर सकता है।
 
इसमें क्या बुराई है? भाजपा को कांग्रेस की चिंता छोड़कर अपनी चिंता करनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी में मुख्यमंत्री को लेकर अंतिम फ़ैसला आलाकमान करेगा। सवर्ण आयोग ओपीएस व मंडी विश्वविद्यालय को लेकर राठौर ने कहा की यह चुनावी घोषणाएं है जो कभी पूरी नही होंगी।
 
60 हज़ार करोड़ से ज़्यादा के कर्ज तले डूबी सरकार सबको खुश करने में जुटी है। उन्होंने कहा कि आजकल मुख्यमंत्री से यदि कोई चांद भी मांग ले तो उसको भी चांद देने का वादा कर देंगे।
 
यह कोरी घोषणाएं हैं जो कभी पूरी नहीं होंगी। कांग्रेस पार्टी 2022 के लिए एकजुट है सरकार की नाकामी के चलते कांग्रेस की जीत पक्की है।