तिरुपति समूह ने मुख्यमंत्री कोविड -19 राहत कोष को दिए 21 लाख

तिरुपति समूह ने मुख्यमंत्री कोविड -19 राहत कोष को दिए 21 लाख


यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब 01-April-2020

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब दवा निर्माता तिरुपति समूह ने कोरोना पीड़ितों के लिए मदद के हाथ बढ़ाए हैं।

समूह के प्रबंध निदेशक अशोक गोयल ने उपायुक्त सिरमौर डॉ.आरके परुथी को मुख्यमंत्री कोविड -19 राहत कोष में 21 लाख का चेक भेंट किया।

उद्योग समूह के प्रबंध निदेशक अशोक गोयल तिरुपति ग्रुप समय समय पर सामाजिक दायित्व का निर्वहन करता है। उन्होंने बताया की तिरुपति समूह ने पांवटा साहिब में स्कूल भी गोद लिया है।

समूह के प्रबंध निदेशक अशोक गोयल ने डीसी सिरमौर डॉ. आरके परुथी को मुख्यमंत्री कोविड -19 राहत कोष में 21 लाख रुपए का चेक भेंट किया।

इस मौके पर उनके साथ समूह के निदेशक अरुण गोयल, दीपक गोयल, एचपीसीसी के अध्यक्ष सतीश गोयल, महासचिव नवीन अग्रवाल मौजूद थे।