देश में जल्द होगा टीकाकरण, दिल्ली बनेगा कोरोना वैक्सीन का मिनी हब  

देश में जल्द होगा टीकाकरण, दिल्ली बनेगा कोरोना वैक्सीन का मिनी हब  

न्यूज़ एजेंसी - नई दिल्ली   08-01-2021

देश में जल्द ही टीकाकरण शुरू होने जा रहा है। इसके लिए दिल्ली कोरोना वैक्सीन का मिनी हब बनेगा। यहां केंद्र सरकार के एक बड़े भंडारण केंद्र में टीके रखे जाएंगे।

यहां से टीके एनसीआर समेत उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचाए जाएंगे। अगले कुछ दिन में टीके के भंडारण केंद्र तक पहुंचने की उम्मीद है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, दिल्ली में बनाए गए केंद्र सरकार के बड़े भंडारण केंद्र से उत्तरी भारत और एनसीआर के कई क्षेत्रों में टीका पहुंचाया जाएगा। 

वहीं, दिल्ली वासियों के लिए राजीव गांधी सुपर स्पेशयलिटी अस्पताल और सिविल लाइंस में एक टीका भंडारण केंद्र बनाया गया है। इन दोनों केंद्रों में मिलाकर 1 करोड़ से ज्यादा टीके की डोज रखने की क्षमता है। इ

न्हीं केंद्रों से कोल्ड चैन के जरिये टीके को विभिन्न अस्पतालों और टीकाकरण केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। राजधानी में पहले चरण में 51 लाख लोगों की टीका लगना है। इनमें सबसे पहले तीन लाख स्वास्थ्य कर्मियों को डोज दी जाएगी। 

पहले पांच दिन सिर्फ स्वास्थ्य कर्मियों का ही टीकाकरण किया जाएगा। इसके बाद अगले कुछ दिनों में अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मचारियों और 50 साल से ज्यादा उम्र के जो लोग पुरानी बीमारियों से पीड़ित हैं, उनको टीका लगाया जाएगा। टीकाकरण के लिए दिल्ली में 1 हजार बूथ तैयार हो गए हैं। हर बूथ पर प्रतिदिन 100 लोगों की डोज दी जाएगी।

दिल्ली के सभी 11 जिलों के कई अस्पतालों और हेल्थ क्लीनिक में आज कोरोना वैक्सीन का पूर्वाभ्यास किया जाएगा। इसका समय सुबह 9 से 11 बजे तक का होगा। पूर्वाभ्यास में अस्पतालों के स्वास्थ्य कर्मचारी शामिल होंगे। 

इसमें दक्षिणी दिल्ली में एम्स, सफदरजंग, मदन मोहन मालवीय अस्पताल, सीताराम भाटिया समेत कई निजी अस्पताल शामिल हैं।

वहीं, उत्तर पश्चिमी जिले में मैक्स साकेत अस्पताल, फोर्टिस, अग्रसेन अस्पताल , बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर अस्पताल समेत कई निजी अस्पताल शामिल है।