धान की रोपाई करने सोनीपत के मदीना पहुंच गए राहुल गांधी , ट्रेक्टर से की खेत की जुताई 

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी का शिमला दौरा खराब मौसम के कारण टल गया है। हालांकि राहुल गांधी सुबह के वक्त दिल्ली से शिमला के लिए निकल गए थे। रास्ते में राहुल गांधी हरियाणा के सोनीपत के मदीना पहुंच गए और यहां उन्होंने किसानों के साथ खेतों में धान की रोपाई

धान की रोपाई करने सोनीपत के मदीना पहुंच गए राहुल गांधी , ट्रेक्टर से की खेत की जुताई 
 
यंगवार्ता न्यूज़ - चंडीगढ़  08-07-2023

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी का शिमला दौरा खराब मौसम के कारण टल गया है। हालांकि राहुल गांधी सुबह के वक्त दिल्ली से शिमला के लिए निकल गए थे। रास्ते में राहुल गांधी हरियाणा के सोनीपत के मदीना पहुंच गए और यहां उन्होंने किसानों के साथ खेतों में धान की रोपाई की। 
 
 
इस दौरान ट्रैक्टर चलाकर खेत की जुताई भी की। इससे दौरान राहुल गांधी ने सोनीपत में किसानों से बातचीत भी की और उनके साथ बैठकर नाश्ता किया। पार्टी सूत्रों की मानें तो राहुल गांधी को दिल्ली से ही सड़क मार्ग से शिमला आना था, जबकि सोनिया गांधी का दिल्ली से चंडीगढ़ तक फ्लाइट में आने का कार्यक्रम था। 
 
 
खराब मौसम को देखते हुए सोनिया गांधी चंडीगढ़ नहीं पहुंच पाईं और उन्होंने शिमला आने का कार्यक्रम पोस्टपोन कर दिया। राहुल गांधी भी सोनीपत से ही वापस दिल्ली लौट गए हैं। बताया जा रहा है कि मौसम साफ होने के बाद दोनों नेता शिमला आ सकते है।