नई पेंशन योजना संघ का सदस्यता एवं जागरुकता अभियान जोरो पर

नई पेंशन योजना संघ का सदस्यता एवं जागरुकता अभियान जोरो पर
यंगवार्ता न्यूज़ - हरिपुरधार   08-10-2020
 
हिमाचल प्रदेश नई पेंशन योजना कर्मचारी संघ  जिला सिरमौर आजकल सदस्यता एवं जागरुकता अभियान चला रहा हें इसी कड़ी मे आज जिला सिरमौर की नौहराधार खण्ड की इकाई ने राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भवाई ,चाढ़ना, घनडरी , उच्च पाठशाला चौरस  आदि स्थानो पर अपना सदस्यता अभियान जारी रखा खण्ड अध्यक्ष जितेन्द्र चौहान के साथ जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र पुन्ड़ीर, राम लाल ठाकुर, सुरेश चौहान, राकेष कुमार आदि संघ सदस्यो ने लगभग 3 दर्जन नय सदस्यों को संघ से जोड़ा गया।  
 
साथ ही 24 अक्तूबर को जिला स्तर पर होने वाले सांकेतिक धरने के लिय कर्मचारियों को जागरुक किया, इस अवसर पर राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भवाई के प्रधानाचार्य चन्द्र पाल चौहान ,उप प्रधानाचार्य सुरेन्द्र पाल,प्रवक्ता संघ जिला सिरमौर  के कोषाध्यक्ष लाल सिंह ठाकुर,  कार्यकारी प्रधानाचार्य चाढ़ना विजय कुमारी,  संजीव कुमार, जिया लाल, जयपाल पुन्ड़ीर  आदि दर्जनो कर्मचारियों ने भाग लिया तथा स्वेच्छा से सदस्यता गृहण कर पुरानी पेंशन योजना की पुन: बहाली की मांग की।