नगर पंचायत टाहलीवाल पर कांग्रेस का कब्ज़ा, डिप्टी सीएम अग्रिहोत्री के विधानसभा क्षेत्र में हुआ तख्तापलट

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार के सत्तासीन होने के बाद जिला ऊना की नगर पंचायत टाहलीवाल में भी तख्तापलट

नगर पंचायत टाहलीवाल पर कांग्रेस का कब्ज़ा, डिप्टी सीएम अग्रिहोत्री के विधानसभा क्षेत्र में हुआ तख्तापलट

यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना   01-03-2023

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार के सत्तासीन होने के बाद जिला ऊना की नगर पंचायत टाहलीवाल में भी तख्तापलट हो गया है।

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के गृह विधानसभा क्षेत्र हरोली की एक मात्र नगर निकाय नगर पंचायत टाहलीवाल में कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। 

नगर पंचायत टाहलीवाल के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आने के बाद बुधवार को एसडीएम हरोली की मौजूदगी में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ। 

जिसमें कांग्रेस समर्थित प्रकाश चंद ढांगू को अध्यक्ष और गुरनाम सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ढ़ोल की थाप पर जमकर भांगड़ा डाला।