नव दंपत्ति की आखिरी रात बनी सुहागरात बनी , सुहाग सेज पर उड़े दोनों के प्राण पखेरू

उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र में गुरूवार सुबह नव दंपत्ति सुहाग सेज पर मृत पाए गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गोड़हिया नंबर चार गांव में नव दंपति की बीती देर रात सुहागरात को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो

नव दंपत्ति की आखिरी रात बनी सुहागरात बनी , सुहाग सेज पर उड़े दोनों के प्राण पखेरू
 
न्यूज़ एजेंसी - लखनऊ   01-06-2023
 
उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र में गुरूवार सुबह नव दंपत्ति सुहाग सेज पर मृत पाए गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गोड़हिया नंबर चार गांव में नव दंपति की बीती देर रात सुहागरात को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 
 
 
पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के सही कारणों का पता चलने की बात कह रही है। उन्होंने बताया कि कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के गोड़हिया नंबर चार निवासी प्रताप (23) का विवाह ग्राम गोड़हिया नंबर दो गुल्लन पुरवा गांव निवासी पुष्प पुत्री परस राम के साथ 30 मई को हुआ था। 
 
 
31 मई को बारात वापस गांव पहुंची। बीती रात नव दंपती ने अपना कमरा बंद कर लिया। गुरुवार सुबह दंपति देर तक दरवाजा नहीं खोला तो परिवार के लोग परेशान हुए। सभी ने कमरा खोलकर देखा तो पुष्पा और प्रताप कमरे में दोनों मृत मिले।