नहीं रहे आनी के पूर्व विधायक खूब राम आनंद , रामपुर के अस्पताल में ली अंतिम सांस

आनी विधानसभा से पूर्व में तीन बार विधायक रह चुके खूब राम आनंद का बुधबार को आकस्मिक निधन हो गया। बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें रामपुर के अस्पताल में ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया

नहीं रहे आनी के पूर्व विधायक खूब राम आनंद , रामपुर के अस्पताल में ली अंतिम सांस

यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू  19-07-2023
 
आनी विधानसभा से पूर्व में तीन बार विधायक रह चुके खूब राम आनंद का बुधबार को आकस्मिक निधन हो गया। बुधवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें रामपुर के अस्पताल में ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। 
 
 
बता दें कि खूब राम आनी विधानसभा से 3 बार विधायक रहे। जिसमें 2 बार वे भाजपा की तरफ से और एक बार वर्ष 2012 से 2017 तक कांग्रेस पार्टी से विधायक रहे। उन्होंने वर्ष 1982 और 1984 में 2 बार चुनाव जीता। जिसमें उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे विधायक ईश्वर दास को हराकर जीत हासिल की थी। 
 
 
इसके बाद वर्ष 2012 में खूब राम आनंद ने कांग्रेस पार्टी से भाजपा के विधायक रहे किशोरी लाल सागर को हराकर जीत दर्ज की और वर्ष 2017 तक विधायक रहे। खूब राम आनी विधानसभा क्षेत्र के निरमंड क्षेत्र से संबंध रखते थे।