पेपर लीक कर चहेतों को फायदा पंहुचाना भाजपा सरकारों का चलन : निगम भंडारी

पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद प्रदेश की भाजपा सरकार विपक्ष के निशाने पर हैं। परीक्षा को सरकार ने रद्द कर दोबारा करवाने का निर्णय लिया

पेपर लीक कर चहेतों को फायदा पंहुचाना भाजपा सरकारों का चलन : निगम भंडारी

एसआईटी के बजाए मामले की हो सीबीआई जांच

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   07-05-2022

पुलिस भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद प्रदेश की भाजपा सरकार विपक्ष के निशाने पर हैं। परीक्षा को सरकार ने रद्द कर दोबारा करवाने का निर्णय लिया है। 

युवा कांग्रेस ने पेपर लीक को भाजपा सरकारों का चलन बताया और आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार अपने चहेतों को फायदा पहुंचाने की कोशिश कर  लाखों बेरोजगारों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है जिसकों लेकर युवा कांग्रेस सड़को पर उतरेगी। 

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी ने शिमला में कहा कि बीजेपी सरकार में पहले भी इस तरह पेपर लीक के मामले आये हैं। कई सालों से रोजगार की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं के भविष्य के साथ इस तरह का खिलवाड़ युवा कांग्रेस बर्दास्त नही करेगी। 

उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामले भाजपा शाषित अन्य राज्यो में भी हो रहे हैं। यह इनकी सरकारों का चलन बन गया है। सरकार की नाकामी के बाद पेपर रद्द करना दुर्भाग्यपूर्ण है।  

सरकार ने पूर्व में भी ऐसे मामलों में एसआईटी का गठन किया लेकिन परिणाम शून्य रहा। उन्होंने मांग है कि मामले की  हाईकोर्ट के सिटींग न्यायधीश या सीबीआई की जांच होनी चाहिए। इसको लेकर युवा कांग्रेस राज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपेगी।