पार्टी के पार्षदों ने किया है जनता का काम , इस बार भी शिमला में नगर निगम भाजपा की बनेगी : भारद्वाज

भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है वहीं दूसरी पार्टी केवल चंद परिवारों की पार्टी

पार्टी के पार्षदों ने किया है जनता का काम , इस बार भी शिमला में नगर निगम भाजपा की बनेगी : भारद्वाज

भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है वहीं दूसरी पार्टी केवल चंद परिवारों की पार्टी


यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  16-02-2022

भाजपा शिमला मंडल की बूथ पलकों की बैठक का आयोजन शिमला पंचायत भवन में किया गया बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेश शारदा द्वारा की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज उपस्थित रहे। बैठक में अपने आध्यात्मिक व सामाजिक संदेशों से समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने वाले महान समाज सुधारक,परम ज्ञानी संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती पर उनको याद किया गया और पुष्पांजलि अर्पित की।

सुरेश भारद्वाज ने कहा की शिमला डेवलपमेंट प्लान 40 साल में पहली बार लाया गया है यह प्लान शिमला शहर के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। एन जी टी के 2017 में दिए गए आदेशों में इस प्लान को लंबित बनाने की लंबित मांग थी। उन्होंने कहा की आज की यह बैठक संगठन को मजबूती प्रदान करने को हुई है, बूथ स्तर पर भाजपा द्वारा हो रहे कामों की इस बैठक में समीक्षा की गई। बूथ पर युवा, महिला एवं अन्य मोर्चा के काम को सुदृण बनाने की चर्चा भी की गई।


उन्होंने कहा की भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और कई विषयों पर विधान विमर्श के बाद काम शुरू किया जाता है, इसी प्रकार से हम मंडल में माइक्रो डोनेशन का कार्यक्रम चलाएंगे और प्रत्येक कार्यकर्ता इस काम में लगेगा। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है वहीं दूसरी पार्टी केवल चंद परिवारों की पार्टी है। इसका उदाहरण कांग्रेस में जगजाहिर है।

जब से भाजपा की सरकार केंद्र और प्रदेश में आई है तब से आम आदमी को लाभ हुआ है। उन्होंने कहा की कांग्रेस के समय सभी जगह भ्रष्टाचार होता था पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश की जयराम सरकार ने  जनता को स्वच्छ प्रशासन दिया है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से नगर निगम की चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया और कहा की भाजपा के सभी पार्षदों ने जनता का काम किया है , इस बार भी शिमला में नगर निगम भाजपा की बनेगी। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव कुसुम सदरेट, सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, मंडल महामंत्री सुशील चौहान, गगन लखनपाल उपस्थित रहे।