प्रदेश के विकास में दिन-रात काम कर रही की डबल इंजन सरकार: शांता कुमार 

हिमाचल प्रदेश के उपचुनाव में वोटरों को देश के लाखों शहीदों की अमानत को याद करते हुए मतदान करना चाहिए। यह बात हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने उप चुनाव में

प्रदेश के विकास में दिन-रात काम कर रही की डबल इंजन सरकार: शांता कुमार 

पूर्व मुख्यमंत्री ने की वोट डालने की अपील, देश, प्रदेश का हित सोचकर करें मतदान

यंगवार्ता न्यूज़ - काँगड़ा   27-10-2021

हिमाचल प्रदेश के उपचुनाव में वोटरों को देश के लाखों शहीदों की अमानत को याद करते हुए मतदान करना चाहिए। यह बात हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने उप चुनाव में होने वाले मतदाताओं को जारी अपील में कही।

उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में कुर्बानियां देकर देश आजाद हुआ और हमें वोट का अधिकार मिला। इसका प्रयोग किसी दोस्ती या बिरादरी के नाम पर बिल्कुल नहीं, केवल देश और प्रदेश का हित सोच कर करें - मतदान अवश्य करें। 

उन्होंने कहा 75 साल में पहली बार हिमाचल का सौभाग्य है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर हिमाचल के जगत प्रकाश नड्डा, केंद्र में कैबिनेट मंत्री अनुराग ठाकुर और प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भाजपा के तीनों युवा नेता तीन महत्वपूर्ण स्थानों पर पहली बार ऐसी त्रिमूर्ति बनी है। 

तीनों प्रदेश के विकास में दिन-रात लगे हैं। हिमाचल की डबल इंजन सरकार के साथ यह त्रिमूर्ति पहली बार हिमाचल का सौभाग्य है। शांता कुमार ने कहा जयराम ठाकुर प्रदेष में सफलता से बढ़िया सरकार चला रहे है।

टीकाकरण में पूरी दुनिया में नरेंद्र मोदी प्रथम आये और पूरे भारत में जयराम ठाकुर प्रथम आए। उन्होंने कहा केंद्र और प्रदेश की गांव गरीब के लिए योजनाओं से एक नया भारत और हिमाचल का उदय हो रहा है और बहुत सफल इनवेस्टर मीट हुई।

उसके बाद उद्योगपतियों से कई हजार करोड़ रूपये के समझौते हो गये। उद्योग लगाने का काम शुरू हो रहा है। उन्होंने दावे के साथ कहा है कि आने वाले कुछ वर्षों में इन्हीं उद्योगों के कारण हिमाचल प्रदेश भारत का पहला प्रदेश बनेगा, जिसमें कोई बेरोजगार नहीं होगा और न ही कोई गरीब  होगा। इसलिए आप सब आशीर्वाद दें।