पहल : शराब ठेकों पर सोशल डिस्टेंसिंग के अलावा बोतलों को भी किया जा रहा सैनिटाइज

पहल : शराब ठेकों पर सोशल डिस्टेंसिंग के अलावा बोतलों को भी किया जा रहा सैनिटाइज

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला   04-05-2020

हिमाचल में केंद्र की गाइडलाइन के अनुसार कुछ और रियायतों के साथ आज से कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन-3.0 शुरू हो गया है। इसमें लॉकडाउन और कर्फ्यू में छूट अब पांच घंटे दी गई है। 

प्रदेश में आज से पांच घंटे की कर्फ्यू में छूट के बाद भी दवा की दुकानें खुली रहेंगी। मुख्य सचिव अनिल कुमार खाची ने केंद्र के निर्देशों के बाद राज्य के लिए आदेश जारी कर दिए हैं।

शराब ठेके खुल गए हैंं। कुछ शराब ठेकों पर शराब की बोतलों को सैनिटाइज भी किया जा रहा है। वहीं प्रदेश के हर जिले में बाजार खोलने के लिए अलग-अलग फार्मूला बनाया है। 

कहीं एक दिन एक तरफ की दुकानें तो दूसरे दिन दूसरी तरफ की दुकानें खुलेंगी। कहीं जोन के हिसाब से दुकानें खोली जाएंगी। 

बाजार खुलने का समय

शिमला       सुबह 9:30 से 2:30
सिरमौर       सुबह 10 से 3
बिलासपुर    सुबह 9 से 2
हमीरपुर      सुबह 9 से 2
ऊना           सुबह 9 से 2
चंबा            सुबह 10 से 3
सोलन         सुबह 10 से 3
मंडी           सुबह 9 से 2
कांगड़ा       सुबह 8 से 12 (कर्फ्यू में ढील का समय सोमवार को तय होगा)
कुल्लू          सुबह 10 से 3
लाहौल-स्पीति    अभी तय नहीं