भाजपा मंडल शिलाई की वर्चुअली रैली में डॉ राजीव बिंदल ने कार्यकर्ताओं को किया सम्बोधित 

भाजपा मंडल शिलाई की वर्चुअली रैली में डॉ राजीव बिंदल ने कार्यकर्ताओं को किया सम्बोधित 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिलाई   25-06-2020

प्रेस को जारी बयान में मीडिया प्रभारी शिलाई कुलदीप शर्मा ने कहा कि इस वर्चुअल रैली में कार्यकर्ताओ से बात करते हुए शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने कहा कि जयराम ठाकुर की सरकार में शिलाइ विधानसभा क्षेत्र विकास में आगे बढ़ रहा है। 

मुख्यमंत्री के प्रयासों से मात्र दो वर्षों में शिलाई में अभूतपूर्व विकास हुआ है। जिसमें  आईपीएच डिवीजन,अग्नि शमन स्टेशन, कोर्ट, रोनहाट में पुलिस चौकी रोनाहट कॉलेज भवन के लिए दो करोड़ आदि। 
 
डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि 24 जून 1977 का दिन भारतीय इतिहास में काला अध्याय का दिन था। इस दिन लोकतंत्र की हत्या हुई थी उस समय की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाया था। इलाहाबाद न्ययालय ने इंद्रागांधी को पद से हटाने को कहा था पर हटने की बजाय उन्होंने राष्ट्रपति से हस्ताक्षर करवा कर मध्य रात्रि को आपातकाल की घोषणा कर दी। 

जिससे  जनसंघ के लगभग 50 हजार कार्यकर्ताओ व नेताओ को जबर्दस्ती जेल में डाल दिया गया। प्रिंट मीडिया व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर पूर्ण पाबंदी लगा दी गई थी। 19 महा तक जेल की यातनाए सहने के बाद रिहा कर दिया था। वह भारतीय इतिहास में एक काला अध्याय था। 

उन्होंने कहा कि अगर हजारो देश भक्तो को जेल में डाला तो उसका जिम्मेवार एक परिवार है। उन्होंने कहा कि केंद्र  सरकार के एक साल के इस कार्यकाल में मोदी सरकार ने बड़े-बड़े काम किए हैं। 

जिसमे धारा 370, 35A, तीन तलाक़ बिल, सिविल कोड, राम मंदिर बनाने की बात हो मोदी सरकार हर जगह जनता की उम्मीदों पर खरा उतरी हैं। जिससे जनता का भरोसा मोदी सरकार पर पहले से अधिक बढ़ा हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं की करोना काल में अच्छा काम करने के लिए प्रशंसा की व आगे भी अच्छा काम करने के लिये प्रोत्साहित किया। 

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष सूरत चौहान, जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता ने भी कार्यकर्ताओ को समबिधित किया।महामंत्री कमलेश पुंडीर, हरि सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेन्द्र चौहान, पुर्ण ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप राणा, गुमान सिंह, जिला सचिव सतीश शर्मा व मण्डल के अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने वर्चुअल रैली में भाग लिया।