महिला मित्र के अलावा तीन ओर बिदेशी महिलाएं आती थी अभिनेता आसिफ के घर, पुलिस जांच में नहीं कर रहीं सहयोग

महिला मित्र के अलावा तीन ओर बिदेशी महिलाएं आती थी अभिनेता आसिफ के घर, पुलिस जांच में नहीं कर रहीं सहयोग

यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला  13-11-2020

बॉलीवुड अभिनेता आसिफ बसरा की आत्महत्या मामले पर उसकी बहन शाम चार बजे तक धर्मशाला पहुंचेगी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा लिया है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए विशेष डॉक्टरी परामर्श लेने के बाद ही शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पाया है कि आसिफ यहां अपनी एक इंग्लेंड निवासी महिला मित्र के साथ रहता था। इसके अलावा कुछ ओर महिलाएं भी उसके घर में अकसर आती थीं। ये सभी विदेशी महिलाएं हैं और आसिफ की दोस्त भी थीं।

पुलिस ने ऐसी 2-3 महिलाओं की शिनाख्त की है और उसने पूछताछ का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन बताया जा रहा है कि उक्त महिलाएं पुलिस के साथ समन्वय नहीं बना रहीं हैं एवं पुलिस जांच में सहयोग नहीं कर रहीं हैं। स्थानीय लोगों एवं सूत्रों के मुताबिक आसिफ शुरूआती दिनों में तो अकसर घर में बाहर दिखाता था, लेकिन कुछ माह से वह घर से बाहर कम ही निकलता था। केवल अपने कुत्‍ते को घूमाने को ही घर से बाहर आता था। बताया जा रहा है कि लेनदेन को लेकर भी आसिफ कुछ परेशान रहता था।

आत्महत्या के बाद वीरवार शाम को पुलिस ने मुबंई में रहने वाली आसिफ की दो बहनों को सूचित कर दिया था। दोनों बहनें और उसके परिजन शाम करीब 4 बजे मुंबई से धर्मशाला मैक्लोडगंज पहुंचेंगे। बहनों को ही उसका शव सौंपा जाएगा। अभिनेता आसिफ बसरा पिछले दो सालों से मैक्लोडगंज के जोगीबाड़ा में रहते थे। उन्होंने यहां किराये पे दो मकान लिए थे। वीरवार दोपहर तक वे क्षेत्र में अपने कुत्ते के साथ घूमते नजर आए थे उसके बाद शाम को उनका शव छत पर कुत्ते के पट्टे से बांधकर लटका हुआ पाया गया था। उधर पुलिस अधीक्षक कांगड़ा विमुक्त रंजन ने बताया कि मृतक के परिजनों  और उसकी महिला मित्र के ब्यानों के आधार पर मामले की जांच की जाएगी।