यमुना शरद महोत्सव पर नही होंगे कोई कार्यक्रम , यमुना की आरती के साथ होगा आगाज 

यमुना शरद महोत्सव पर नही होंगे कोई कार्यक्रम , यमुना की आरती के साथ होगा आगाज 

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब   18-10-2020

पांवटा साहिब के एसडीएम कार्यालय में राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव कार्यक्रम को लेकर एसडीएम एल आर वर्मा की अध्यक्षता में कमेटी ने एक बैठक की गई। बैठक में निर्णय लिया गया की कोरोना वायरस के कारण इस बार राज्य स्तरीय यमुना शरद् महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं किये जाएंगे

बैठक की अध्यक्षता करते हुये एसडीएम एलआर वर्मा ने बताया की 31 अक्टूबर को राज्य स्तरीय यमुना शरद् महोत्सव के मौके पर यमुना तट पर कमेटी के सदस्यों द्वारा मात्र यमुना मां की आरती की जाएगी। सुबह यमुना पार्क में हवन और शाम को माँ यमुना की आरती और दीप प्रज्वलन होगा।

बैठक में निर्णय लिया गया है की कोरोना के कारण इस बार राज्य स्तरीय यमुना शरद् महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं किया जायेंगे। जिसका प्रस्ताव पारित कर डीसी सिरमौर को भेजा गया है। गोर हो कि पांवटा साहिब के ऐतिहासिक राज्य स्तरीय यमुना शरद् महोत्सव को तीन दिन तक बड़े धूमधाम से आयोजित किया जाता है।

तीन साल पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यमुना शरद् महोत्सव को राज्य स्तरीय की घोषणा की गई थी। जिसके बाद दो साल से यमुना शरद् महोत्सव को राज्य स्तरीय स्तर पर मनाया जा रहा था। लेकिन इस वर्ष कोरोना के कारण कार्यक्रम को साधारण तौर पर मनाया जायेगा।

जिसमें 31 अक्टूबर शाम को कमेटी के सदस्य यमुना घाट पर आरती करेगें। बैठक में डीएसपी बीर बहादुर सिंह, थाना प्रभारी संजय शर्मा, आरपी तिवारी, नगर परिषद अध्यक्षा सीमा देवी, ईओ एसएस नेगी, अरविंद गुप्ता, मदन शर्मा और योगराज आदि मौजूद रहे।