युवतियों और गृहणियों के लिए मिसाल है तिरुपति ग्रुप के पोंटिका एरोटिक की  निदेशक अलका गोयल 

युवतियों और गृहणियों के लिए मिसाल है तिरुपति ग्रुप के पोंटिका एरोटिक की   निदेशक अलका गोयल 

महिला सशक्तिकरण के साथ साथ सरकारी स्कूलों को करती हैं सहयोग

प्रवीन शर्मा - पांवटा साहिब 

आज समाज मेंमहिलाएं किसी क्षेत्र में पुरुष से कम नही है। महिलाओं ने कई क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का डंका बजाया हैं। आज देश के हर कोने में छोटे से छोटे शहर मे भी महिलाओं ने अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाकर देश के विकास मे अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रही है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर हम ऐसी महिलाओं की उपलब्धियां आप सभी के समक्ष ला रहे हैं जो समाज को एक बड़ी प्रेरणा दे रही है। समाजसेवा हो या देश सेवा हर क्षेत्र मे अब महिलाएं घर की चारदीवारी से बाहर निकलकर पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश के विकास मे अपना अहम योगदान दे रही हैं।

ऐसी प्रेरणास्रोत्र शख्सियतों में से एक है पांवटा साहिब की उद्यमी अलका गोयल। यंगवार्ता न्यूज़ से खास बातचीत में अलका गोयल कि उन्होंने उद्यमिता के क्षेत्र मे सैंकड़ों युवतियों को रोजगार से जोड़कर आत्म निर्भर बनाया है। पांवटा साहिब की समाजसेवी और उद्योगपति अलका गोयल आज महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत के रूप में कार्य कर रही हैं।

औद्योगिक क्षेत्र में अग्रणी दवा इकाई तिरूपति लाईफ सांईसिज़ के निदेशक पद पर तैनात रहकर उन्होंने कुछ ही समय में न केवल अपने औद्योगिक प्रतिष्ठान को काफी ऊंचाईयों तक पंहुचाने में सहयोग कर कामयाबी हासिल कर ली है। बल्कि इस दौरान उन्होने कईं पढ़ी लिखी बैरोजगार युवतियों को भी कंपनी मे काम देकर उन्हे आत्मनिर्भर बनाया है। पिछले एक साल की बात करें तो इस कंपनी में 50 से अधिक युवतियों व महिलाओं को नौकरी मिली है जिससे वह आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रही है।

उन्होंने एक कुशल गृहिणी के साथ-साथ उस चुनौती को भी संभाला और आज एक सफल उद्योगपति के रूप में उनकी पहचान बन गई है। तिरूपति ग्रुप कुछ ही वर्षों में हिमाचल प्रदेश के एक विश्वसनीय उद्योगों में शुमार हो गया है।

अलका गोयल ने शादी के बाद कुरूक्षेत्र से फैशन डिजाईनिंग का डिप्लोमा भी किया। उन्होंने बताया कि पति ने हौंसला अफज़ाई की और मौका मिलने पर अपने उद्योग में ही काम संभाला। वह महिलाओं के प्रति एक अच्छी सोच रखती हैं। इनका कहना है कि महिलाएं हर क्षेत्र में पुरूषों की अपेक्षा अपना कार्य ओर बेहतर ढंग से कर सकती हैं।