राम मंदिर की खुशी में संगड़ाह में भाजपाइयों ने निकाली विजय रैली

राम मंदिर की खुशी में संगड़ाह में भाजपाइयों ने निकाली विजय रैली

यंगवार्ता न्यूज़ - संगड़ाह 05-08-2020

भगवान राम की नगरी अयोध्या में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा राम मंदिर का शिलान्यास के जाने से उत्साहित राम भक्तों द्वारा बुधवार को संगड़ाह में पटाखे चलाकर व लड्डू बांटकर जश्न मनाया गया।

इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ताओं तथा अन्य स्थानीय लोगों द्वारा शिव मंदिर परिसर में पूजा अर्चना के बाद लड्डू बांटे गए तथा जय श्रीराम के नारे लगाए गए।

भाजपा युवा मोर्चा तथा मंडल इकाई द्वारा राम मंदिर शिलान्यास एवं भूमि पूजन की खुशी में मुख्य बाजार में विजय रैली निकाली गई। इस दौरान उन्होंने भगवान राम का जयघोष करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में भी नारे लगाए।

भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा अन्य दलों व संगठनों के कुछ कार्यकर्ता भी राम मंदिर के जश्न में शामिल हुए। कार्यक्रम में मौजूद भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकुर व भाजपा मंडल महामंत्री विजेंद्र शर्मा तथा प्रताप ठाकुर ने कहा कि राम मंदिर शिलान्यास से देश के करोड़ो राम भक्त आज बेहद उत्साहित है।